🚨सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और फिल्म नीति के चलते प्रदेश प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग दे रही है।
#uttarakhand #CMDhami #akshaykumar #films #filmmaking #newsmafiya #shooting #filmniti
Dehradun, Dehradun | Oct 18, 2026