हुज़ूर: भोपाल में 10 मई को ब्राह्मण समाज गुफा मंदिर में मनाएगा परशुराम प्रकटोत्सव,1100 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद
Huzur, Bhopal | May 9, 2024 भगवान विष्णु के छठवे आवतार भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव 10 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) है। राजधानी में मुख्य कार्यक्रम गुफा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। जहां भगवान का अभिषेक, सहस्त्रनाम जाप, पूजन किया जाएगा। 1100 ब्राह्मण शंख ध्वनि करेंगे, 1100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी और 1100 दीपों से महाआरती की जाएगी।