हुज़ूर: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रेप मामले में जमानत पर जेल से बाहर आकर आरोपी फिर पहुंचा युवती के घर, पुलिस ने तलाश की शुरू
Huzur, Bhopal | May 8, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में युवती से रेप के मामले में आरोपी युवक जेल चला गया था। पहली पेशी पर ही उसको अदालत से जमानत मिल गई। जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपी युवक फिर से युवती के घर पहुंचा और राजीनामा करने का दबाव बनाया। इस दौरान आरोपी का भाई उसके साथ था| शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|