हुज़ूर: भोपाल में CEO से मिले 2 देशों के डेलीगेट्स, फिलिपींस और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने साझा की मतदान प्रक्रिया की जानकारी
Huzur, Bhopal | May 8, 2024 चुनावी प्रक्रिया देखने मध्यप्रदेश आए फिलिपींस और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सभी ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर व सांची सहित अन्य मतदान केंद्रों की मतदान प्रक्रिया की जानकारी साझा की|