हुज़ूर: भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में रिश्तेदार ने आठवीं कक्षा की छात्रा से की ज्यादती,पुलिस ने की FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | May 8, 2024 भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में नजदीकी रिश्तेदार का आठवीं कक्षा की छात्रा के घर आना -जाना था|इसी दौरान उसने बहला-फुसलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में डरा-धमकाकर चुप भी करा दिया। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो परिजनों को पूरी बात पता चली। छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं|