गायघाट: बाघाखाल पंचायत भवन में आगामी सहयोग शिविर की तैयारी शुरू, एसडीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल पंचायत भवन पर आगामी सहयोग शिविर की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे में एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार बीडीओ डॉ संजय कुमार राय बीपीआरओ राजीव रंजन ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 2 जून को सुबह दस बजे से शिविर के आयोजन किया जाएगा।