सिरोही: कालंद्री में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Sirohi, Sirohi | Jun 28, 2026 कालंद्री थाना क्षेत्र के आमलारी निवासी अभय पुरोहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के कुछ युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद अस्पताल और थाने में समाजबंधुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।