धौलपुर: गुलाब बाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और रोटरी क्लब ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, सर्दी के सीजन में सड़क हादसों में कमी आएगी
धौलपुर जिले में सर्दी के सीजन में कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ रोटरी क्लब ने रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन हाईवे पर दौड़ने वाले बड़े वाहनों को रोककर उनके पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।टीनू सोगरवाल ने बताया कि सर्दी के सीजन में कोहरे की वजह से हादसे के अधिकतर मामले सामने आते हैं।