जहानाबाद: बिहार पेंशनर समाज ने ठाकुरबाड़ी में मनाया 42वाँ पेंशनर दिवस
शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे जहानाबाद में बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा के द्वारा 42वां पेंशनर दिवस ठाकुरबाड़ी मोहल्ला स्थित वरीय मनोरंजन भवन सह पेंशन भवन में मनाया गया। इस मौके पर 80 वर्ष से ऊपर आयु के लोग जिन्हें पूर्व में अभिनंदन नहीं किया गया है वैसे पेंशनधारियों का अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी गई।