स्वार: उत्तर प्रदेश पुलिस के फूल बाबू पहलवान ने स्वार के ऐतिहासिक दंगल में विशाल पहलवान को चित किया
Suar, Rampur | Aug 16, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार समय चार बजे आयोजित स्वार के ऐतिहासिक दंगल में उत्तर प्रदेश पुलिस के पहलवान फूल बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विशाल पहलवान को रोमांचक मुकाबले में चित कर दिया। बताया जा रहा है कि विशाल पहलवान ने पहले रामपुर जिले के पहलवानों को चुनौती दी थी, जिसे फूल बाबू ने स्वीकार करते हुए दमदार प्रदर्शन से जीत अपने नाम की।