मितौली: भावदा ग्रंट में बुखार से दो सगे भाई-बहन की हुई मौत, करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित
मितौली तहसील के भावदा ग्रंट में दो सगे भाई-बहन की बुखार आने से मौत हो गई है। बुखार आने से दो सगे भाई बहनों की एक ही दिन में मौत के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी प्रमोद कुमार की बेटी करीब 14 वर्षीय स्वाति और करीब 12 वर्षीय उत्कर्ष की एक ही दिन में बुखार आने से मौत हुई है। गांव में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।