कांके: धुर्वा स्थित विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 धुर्वा स्थित विधानसभा में सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाया। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सबसे पहले मंत्रियों को शपथ दिलाई। जिसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी कल शपथ लेंगे।