कांके: रांची समेत कई इलाकों में सुबह से बारिश, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 रांची सहित कई इलाकों में सोमवार की सुबह करीब सात बजे से बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो कल भी बादल छाये हुए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास होगा।