कांके: धुर्वा स्थित विधानसभा में डुमरी विधायक जयराम महतो नंगे पांव पहुंचे, गेट पर टेका मत्था
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 धुर्वा स्थित विधानसभा सोमवार सुबह करीब 11 बजे नंगे पांव डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के गेट पर मत्था टेका। इस मौके डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि जब हम किसी आस्था के केंद्र में प्रवेश करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से नंगे पांव ही जाते हैं। सदन भी हमारे लिए एक आस्था का केंद्र है।