रावला: 1KPD गांव की वन विभाग की भूमि पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15,000 लीटर लाहन किया ज़ब्त
रावला थाना पुलिस ने1KPD वन विभाग की भूमि पर कार्रवाई करते हुए 15000 लीटर लहन को नष्ट किया गया है। थाना प्रभारी ने रविवार को शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से वन विभाग की भूमि पर हथकड शराब निकल जा रही थी। जिस पर पुलिस के द्वारा करवाई करते हुए मौके पर 15000 लीटर को लाहन नष्ट किया गया शराब बनाने के उपकरणों को जप्त किया गया।