अशोक नगर: बरखेड़ा जागीर गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत जिला चिकित्सालय में किया गया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के बरखेड़ा जागीर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बरखेड़ा जागीर निवासी कपिल पुत्र मूलचंद केवट उम्र 35 वर्ष की गुरुवार को सुबह 5:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने बताया कि वह सुबह 4:00 बजे के आसपास पानी पीकर पत्नी एवं अपने दो बच्चों के साथ सोया था।