#अलवर पुराने स्थान पर कुछ लोगों द्वारा दोबारा दुकानें लगाने से नाराज फुटकर विक्रेताओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने नगर निगम के पास सड़क पर जाम लगा दिया। दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन उनके साथ भेदभाव कर रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस अधिकारी गुस्साए दुकानदारों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है।
Rajgarh, Alwar | Nov 7, 2026