अनूपपुर: भारी बारिश से अनूपपुर में नदी-नाले उफान पर, रीवा-अमरकंटक मार्ग बाधित
जिले में रविवार को हुई लगातार और तेज बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिला मुख्यालय सहित कोतमा, जैतहरी, भालूमाड़ा और पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए। कई स्थानों पर निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक असर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में देखने को मिला ।