सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने कड़ाह डिह गांव से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Jan 29, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को कड़ाहडीह गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कड़ाहडीह गांव निवासी सुभाष कुमार है। सिलाब थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 1 बजे बताया की कड़ाहडीह से नशे की हालत में सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।