सहसवान: उपरैला गांव में कहासुनी के बाद तीन भाइयों ने बड़े भाई को ईंट और डंडा मारकर किया घायल
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के उपरैला गांव में कहासुनी होने पर तीन भाइयों ने अपने बड़े भाई भगवान दास पुत्र कप्तान के ईट और डंडा मार कर घायल कर दिया है। इस मामले की डायल 112 पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।