निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील में बैनामा लेखकों ने किया कार्य बहिष्कार, लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को बैनामा लेखक संघ के आह्वान पर सभी बैनामा लेखकों ने अपने कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुए इस आंदोलन के दौरान बैनामा लेखकों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया है।