रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के राजाबिगहा शहर में युवक लापता, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार
रफीगंज शहर राजाबिगहा के निवासी 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार बीते 01 मई से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब युवक के पिता गोरख प्रसाद सोनी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। शुक्रवार संध्या 5:30 में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।