टांटोटी: भिनाय में घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी, ड्यूटी से लौटे तो घर में ताले टूटे मिले, भिनाय थाने में मामला दर्ज
Tantoli, Ajmer | Aug 9, 2026 भिनाय में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी,चांदी के सिक्के और एलईडी टीवी चोरी कर ली।पीड़ित ने भिनाय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।भिनाय निवासी शिवराज सिंह शेखावत ने रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 8 अगस्त को अपनी ड्यूटी पर सीएचसी टाटोटी गए हुए थे।परिवार वाले भी बाहर काम से गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था।