सेन्हा: सेन्हा महात्मा गांधी सभागार में PDS दुकानदारों की बैठक, एक सप्ताह में 13,358 लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश।
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड धारियों के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी, समय पर राशन वितरण तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए