बिलग्राम: दलित युवक की हत्या पर भड़का आक्रोश, बसपा प्रतिनिधिमंडल ने सांडी थाने पहुंचकर दर्ज कराया विरोध
Bilgram, Hardoi | Apr 12, 2026 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर रविवार को बसपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम जलपीपुर सांडी का दौरा किया।यहां मामला दलित परिवार के एक सदस्य की अराजक तत्वों द्वारा पीट-पीट कर की गई निर्मम हत्या से जुड़ा है।बसपा जिला प्रभारी रणधीर बहादुर और जिलाध्यक्ष सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में सांडी थाने पहुंचे।