जगदलपुर: कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ACM कमांडर रूपी ढेर, जानकारी दी बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने
जिला कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान माचपल्ली क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में सुरक्षा बलों ने एक महिला माओवादी का शव बरामद किया, जिसकी पहचान ACM कमांडर रूपी के रूप में हुई।