राजाधिराज अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथजी महादेव भादौ बदी दूज, रविवार 30 अगस्त को राजसी ठाठ-बाट, लाव-लश्कर और श्रद्धा-भक्ति के साथ अपनी प्रजा को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 58वें शिवडोले को लेकर शहर पूरी तरह शिवमय हो चुका है। भगवान के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख मार्गों को भगवा पताकाओं, बैनर-पोस्टरों और स्वागत सज्जाओं से सजाया गया है।
शिवडोला समिति द्वारा भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में प्रातः 9 बजे प्रस्थान आरती की जाएगी। इसके बाद भगवान श्री सिद्धनाथजी महादेव एवं भगवान श्री महाबलेश्वरजी महादेव श्रृंगारित पालकी में विराजित होंगे। प्रातः 10 बजे रुद्राक्ष मित्र मंडल द्वारा झांझ-मंजीरे, नगाड़े और शंखनाद के साथ पालकी यात्रा की अगवानी की जाएगी। प्रातः 11 बजे पालकी यात्रा भावसार धर्मशाला प्रांगण पहुंचेगी, जहां अतिथियों एवं शिवडोला समिति द्वारा मुख्य राजश्री रथ पर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात शिवड�