शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन की पूर्व नियमित छात्रा उषा चौहान ने यूजीसी नेट परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए राजनीति विज्ञान विषय में 85.46 परसेंटाइल अंक अर्जित कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
उषा चौहान ग्राम डोलानी, तहसील कसरावद, जिला खरगोन की निवासी हैं। उनके पिता किशन चौहान कृषक एवं माता कमला चौहान गृहणी हैं। उषा की इस उपलब्धि पर परिवार एवं महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
अपनी सफलता का श्रेय उषा ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि पीजी कॉलेज खरगोन के सहायक प्राध्यापक डॉ. गणेश पाटिल सर से प्राप्त मार्गदर्शन तथा यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी के लिए उनके द्वारा बताई गई रणनीति सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुई। उषा ने कहा कि नियमित अध्ययन, विषय की अवधारणाओं की स्पष्ट समझ, निर्धारित रणनीति के अनुसार तैयारी तथा निरंतर अभ्यास को उन्होंने अपनी सफलता का आधार बनाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य