अरवल नवोदय विद्यालय हॉस्टल में छात्रा से मारपीट का आरोप
अरवल के फखरपुर नवोदय विद्यालय हॉस्टल से छात्रा के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। मानिकपुर लालाचक निवासी रंजन कुमार की 15 वर्षीय पुत्री और कक्षा 9वीं की छात्रा संगीता के साथ प्राइवेट आउटसोर्सिंग शिक्षक सनी कुमार द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का आरोप है। वहीं, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने भी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आखिर छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर चुप्पी क्यों? विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। #ArwalNews #NavodayaVidyalaya #StudentSafety #PUBLICKIAWAAZNEWS Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Aug 19, 2026