नावकोठी: पंकज सिंह को जदयू का बेगूसराय नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से हर्ष,नावकोठी प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
पंकज सिंह को जदयू का बेगूसराय नगर अध्यक्ष बनाए जाने से हर्ष का वातावरण है। नावकोठी प्रखंड जदयू कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पंकज सिंह को महानगर अध्यक्ष बनाया जाना स्वागत योग्य है। इनके मृदु भाषी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण महानगर के साथ साथ जिलाभर में संगठन मजबूत होगा।