राजमहल: राजमहल न्यायालय में दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी के दोषी पति को तीन वर्ष की सश्रम कारावास
व्यवहार न्यायालय राजमहल की प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट मिस मानसी के न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर निवासी अशोक कुमार मंडल को दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जिसके भुगतान न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।