घाघरा: चूमनू ग्राम में वृद्ध व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 12, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के चूमनू ग्राम निवासी लक्ष्मण उरांव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध लक्ष्मण उरांव बीते शुक्रवार की शाम घर से निकला था।जिसके बाद से वह लौटकर नहीं आया।शनिवार की सुबह घर से लगभग 300 मीटर दूर एक पेड़ में रस्सी के सहारे झूलता हुआ लक्ष्मण का शव ग्रामीणों ने देखा।जिसके बाद परिजनों की इसकी जानकारी दी गई।