घाघरा: मकरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक-युवती घायल, युवती को गुमला रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Apr 11, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के मकरा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर बिशनपुर डीपाडीह करमटोली निवासी बबलू उरांव, और अरुणा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गई। वही दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अरुणा उरांव को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।