घाघरा: हापामुनी गांव में मंडा मेले में फुलकुंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, जलते अंगारों पर कूदे ग्रामीण
Ghaghra, Gumla | Apr 12, 2025 परंपरा, आस्था और संस्कृति का प्रतीक मंडा मेला हापामुनी गांव में धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल हुए। परंपरागत ढोल-नगाड़ों की थाप पर 'फुलकुंदी' कार्यक्रम हुई, जिसमें भोक्ता भोलेनाथ के शिवलिंग पर फूल रखकर विशेष पूजा अर्चना किया। वही फूल गिरने के उपरांत फूलकुंदी में चले।