घाघरा: पुटो रोड पर वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत, पीड़ित ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Apr 11, 2025 घाघरा पुटो रोड में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे तेज बारिश में वज्रपात होने से गोहार घर में बैठे एक मवेशी की मौत हो गई। इस बाबत जानकारी देते हुए पीड़ित मुकेश जायसवाल ने बताया कि तेज बारिश में वज्रपात होने से घर में बैठे मवेशी की मौत हो गई। अन्य और मवेशी बच गए। वही पीड़ित ने अंचल प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।