दारू: दारू के जबरा चौक के पास ट्रक की टक्कर से टोटो चालक की दर्दनाक मौत, बेटी के सिर से उठा पिता का साया
दारू के जबरा चौक के पास ट्रक की टक्कर से टोटो चालक की दर्दनाक मौत, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग जबरा चौक के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टोटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में टोटो चालक रिंकू खान उर्फ कारू खान (33 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई।