रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी फैक्ट्री कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह काम खत्म कर वापस घर लौट रहा था। मक्खनपुर गांव के पास एक युवक नहीं झपट्टा मार कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया है। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी युवक पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।