बीकानेर के कनासर बायपास रोड स्थित धाणी में भीषण आग, लाखों की गृहस्थी जलकर राख
बीकानेर के कनासर बायपास रोड स्थित एक धाणी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत काश्तकार असगर अली की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में करीब ₹50 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, पलंग, बिस्तर, कपड़े समेत घरेलू उपयोग का लगभग पूरा सामान नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
#bikaner #rajasthan #bikanernews #breakingNews #news