सुपौल: लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम सख्त, इस सप्ताह सभी मामलों के निपटारे का निर्देश
Supaul, Supaul | Aug 14, 2026 सुपौल में राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी सहित विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।