घोसी: सर्वोदय पीजी कॉलेज में कृषि विद्यार्थियों को फसल रोग नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण
घोसी के सर्वोदय पीजी कॉलेज में कृषि विभाग ने विद्यार्थियों को धान, मूंगफली और मक्के की फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान और नियंत्रण की तकनीकें सिखाईं। जैविक रोग नियंत्रण से लेकर एकीकृत रोग प्रबंधन तक का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।