गढ़ी: आदिवासी भील समाज सुधार, विकास सेवा संस्थान ने वागड़ क्षेत्र में सामाजिक सुधार के लिए एसपी को दिया प्रार्थना पत्र
Garhi, Banswara | Apr 13, 2026 सोमबार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार वागड़ क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों एवं अवांछित प्रवृत्तियों के एवं उन्मूलन हेतु आदिवासी भील समाज सुधार, विकास एवं सेवा संस्थान, बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष एवं गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा को प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रशासनिक सहयोग की मांग की गई।