कनवास: कनवास तहसील में अचानक बदला मौसम, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, कटी फसल भीगी
Kanwas, Kota | Mar 31, 2026 कनवास तहसील क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच बीती रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल के साथ ही लहसुन व धनिया पानी में भीग गए हैं, जिससे आंशिक नुकसान की स्थिति सामने आ रही है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे किसानों ने बताया कि विशेष रूप से कटा हुआ धनिया पानी में भीगने से काला पड़ने की आशंका रहती है।