चेनारी: पेवंदी पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन
पेवंदी पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चेनारी के माननीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है।