जींद: एसडीएम एवं जींद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी राकेश सैनी ने लोहचब समेत कई मतदान केंद्रों का किया दौरा
एसडीएम एवं जींद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राकेश सैनी ने बुधवार को विभिन्न गांवों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खेडी तलोडा,खेडी,लोहचब,मनोहरपुर,निर्जन तथा बरसाना व जींद शहर में स्थापित लगभग एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।