उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढिकली इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक नरेश शर्मा परिवार सहित शहर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल चोरी गए सामान का सही आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। #Udaipur #UdaipurNews #BreakingNews #Rajasthan #Theft #CrimeNews #PratapNagar #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #HindiNews