मुगलसराय: अलीनगर में बिरयानी दुकान पर मनबढ़ युवकों ने किया हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़
अलीनगर थाना क्षेत्र की एक बिरयानी दुकान पर शराब के नशे में पहुंचे युवकों ने जमकर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ की। बिरयानी देने में देरी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि गल्ले से हजारों रुपये भी निकाल लिए गए। पुलिस द्वारा आज मंगलवार शाम 05 बजे बताया की की उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।