खलीलाबाद: कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट बखिरा ने महिलाओं और बुजुर्गों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
थाना बखिरा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने शनिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की। पुलिस टीम ने उनकी समस्याएं सुनीं, आवश्यक सहायता व मार्गदर्शन दिया तथा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।