बिसवां: रेउसा उपकेंद्र क्षेत्र के मीटर रीडरों ने अपनी मांगों को लेकर उपकेंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन किया
रेउसा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के मीटर रीडरों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपकेंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे मीटर रीडरों ने विद्युत उपकेंद्र रेउसा के एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आईडीएफ और सीडीएफ कार्यों के नाम पर बार-बार अनावश्यक रूप से चक्कर लगवाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी है।