भरथना: बकेवर इलाके में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल, एक को रेफर किया गया
बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर के पास बीते दिवस बाइक गाय से टकराने पर खेड़ा मुहाल लखना निवासी आमिर (31) पुत्र निजामुद्दीन घायल हो गए। वहीं, लखना कस्बे में जेबीएस गेस्ट हाउस के पास हुए हादसे में पदमपुरा, थाना कुदरकोट, औरैया निवासी संदेश पुत्र हरनारायण और उनका आठ वर्षीय भतीजा गुलशन पुत्र भूप सिंह घायल हो गए।तीनों को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।