औरैया: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: पछैया बस्ती में छापे में 1200 किलो लहन नष्ट, 55 लीटर कच्ची शराब बरामद
शनिवार की सुबह 8 बजे औरैया में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को आता देख शराब माफिया में खलबली मच गई। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बनारसी दास मोहल्ले की पछैया बस्ती में आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी टीम औरैया, प्रवर्तन टीम कानपुर और कोतवाली पुलिस ने